gangrape accused bulldozer at home

किशोरी के साथ गैंगरेप के आरोपी के घर बुलडोजर के साथ पहुंची पुलिस, सरेंडर नहीं करने पर पूरा घर ध्वस्त किया जाएगा

उत्तरप्रदेश। प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार का बुलडोजर लगातार गरज रहा है। अपने पहले कार्यकाल में योगी सरकार ने अपराधियों के मनोबल को तोड़ने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करना शुरू किया था, दूसरे कार्यकाल में भी वही कहानी दोहराई जा रही है। ताजा मामला चिलकाना क्षेत्र की है, जहां किशोरी के साथ गैंगरेप के आरोपी के घर बुलडोजर लेकर पुलिस पहुँच गयी। आरोपी के घर की सीढ़ियों को बुलडोजर (Gangrape accused bulldozer at home) से तोड़ दिया गया, साथ ही सरेंडर करने की चेतावनी दी गयी, ऐसा ना करने पर पुरे घर को ध्वस्त करने की चेतावनी दी गयी है। पुलिस के मुताबिक़ आरोपियों ने नाबालिग किशोरी को घर में अकेला पाकर गैंगरेप को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें : – देश में 60 लाख से भी ज़्यादा पद खाली पड़े हैं, बेरोजगारी पर सांसद वरूण गांधी ने पेश किया आंकड़ा

Gangrape accused bulldozer at home

आपको बता दें, की पुलिस ने यह कार्रवाई चिलकाना के एक गांव निवासी महिला द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के साथ दो सगे भाइयों द्वारा गैंगरेप का आरोप लगाने के बाद की। पीड़ित किशोरी की माँ ने पुलिस को बताया की उसकी बेटी घर में अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर गाँव के ही दो सगे भाई घर में घुस आये। उसके बाद घसीटते हुए कमरे में ले गए जहां बारी-बारी से दोनों भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : – वट सावित्री पूजा – इस व‍िधि से पूजन करने के बाद सिद्ध होती हैं सभी मनोकामनाएं, जानिये पूजा की विधि

Gangrape accused bulldozer at home

पीड़ित पक्ष ने ग्राम प्रधान के बेटों आमिर और आसिफ को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अभियुक्तों को पकड़ने के लिए कई बार दबिश दी, लेकिन सफल नहीं हुए। गुरुवार को एसओ चिलकाना सत्येंद्र कुमार राय बुलडोजर और ढ़ोल लेकर गांव में पहुंचे और चेतावनी देते हुए अभियुक्तों के घर तक पहुंच गए। बुलडोजर से आरोपियों के घर की सीधी तोड़ दी और थाने में सरेंडर करने की चेतवानी देते हुए कहा – अगर दो दिनों के अंदर आरोपियों ने थाने में खुद से सरेंडर नहीं किया, तो बुलडोजर से पुरे घर को ध्वस्त कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *